उदयपुर के हिरणमंगरी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने एक अन्य व्यापारी के खिलाफ उससे 28 लाख रूपए की शक्कर खरीदकर दुकान बंद कर भागने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पंकज ट्रेडिंग कंपनी कृषि मण्डी के मैनेजर पंकज मेहता पुत्र तेज सिंह मेहता निवासी सर्वऋतु विलास सूरजपोल ने यह रिपोर्ट दी है।

व्यापारिक विश्वास की आड़ में धोखाधड़ी

पंकज मेहता ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी पत्नी अनुपमा मेहता के नाम पंकज ट्रेडिंग कंपनी की कृषि मण्डी उदयपुर में शक्कर की दुकान है। उनकी कंपनी से श्री पार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी संचालक ललीत कुमार जैन पुत्र धूलचंद जैन निवासी जैन स्टोर के पास वाली गली हवामंगरी ने शक्कर खरीदने के लिए आर्डर दिया था। कुछ समय तक तो ललित कुमार जैन द्वारा समय-समय पर शक्कर के रूपए देता रहा एवं उसने विश्वास जमा लिया।

लाखों का माल हड़प कर हुआ गायब

बाद में ललित कुमार जैन के नीयत में खोट आ गई एवं उसने पंकज ट्रेडिंग कंपनी फर्म से जनवरी 2024 से फरवरी 2024 तक करीब 673 क्विंटल शक्कर खरीदने का आर्डर कर शक्कर खरीद ली और व्यापार किया। परन्तु शक्कर खरीदने के बाद ललित कुमार जैन ने उससे खरीदे माल का भुगतान नहीं किया। फर्म से माल लेने के कुछ समय बाद ही ललित कुमार अपनी दुकान बंद कर वहा से भाग गया, जिस पर पीड़ित ने उसके घर पर और उसके रिश्तेदारी में पता किया परन्तु ललित जैन ने अपना मोबाईल बंद कर लिया था।

भुगतान मांगने पर जानबूझकर किया इनकार

काफी समय गुजरने के बाद भी जब ललित कुमार जैन ने उसके साथ किए शक्कर के व्यापार के रूपए नहीं दिए तो पंकज मेहता ललित कुमार जैन से शक्कर के बकाया रूपए का तकाजा करने के लिए उसके घर पर गए। वहां जाने पर ललित कुमार जैन ने रूपए देने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि ललित कुमार जैन ने कुल 26 लाख 83 हजार 374 रूपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने अब इस पूरे प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story