विषय: राजस्थान स्टेट हाईवे-9 की जानलेवा स्थिति

"विषय:- राजस्थान स्टेट हाईवे-9 (डबोक चितौडगढ) वाया मावली, फतहनगर, कपासन, भोपाल सागर) की अत्यंत जर्जर एवं जानलेवा स्थिति पर तत्काल कार्यवाही हेतु निवेदन।"

मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र में उल्लेख किया गया है: "आदरणीय, सादर प्रणाम ! सादर निवेदन है कि राजस्थान स्टेट हाईवे-9, जो डबोक से चितौडगढ तक वाया मावली, फतहनगर, कपासन एवं भोपाल सागर होते हुए गुजरता है, वर्तमान में अत्यंत खस्ताहाल एवं दुर्घटनाजन्य स्थिति में है।"


सड़क की वर्तमान खस्ताहाल स्थिति

  • उक्त मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सडक पूर्णतः क्षतिग्रस्त होकर गहरे एवं खतरनाक गड्डों में परिवर्तित हो चुकी है।
  • इसके कारण आमजन का आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है।
  • विशेषकर रात्रिकाल में अपर्याप्त दृश्यता के कारण यह मार्ग किसी भी गंभीर दुर्घटना को आमंत्रित करता प्रतीत होता है।
  • किसी भी समय सडक हादसा घटित होकर जन-धन की अपूरणीय क्षति होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

टोल वसूली और वृक्षारोपण पर सवाल

पत्र में गंभीर चिंता व्यक्त की गई है कि "उक्त मार्ग पर दो स्थानों पर नियमित टोल वसूली की जा रही है, किंतु सडंक की गुणवत्ता न्यूनतम मानकों तक भी नहीं पहुँचती। साथ ही पूर्व में स्वीकृत वृक्षारोपण योजना का भी कोई स्पष्ट धरातलीय प्रभाव दृष्टिगोचर नहीं होता।"


प्रमुख मांगें और कार्यवाही हेतु सुझाव

डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने निम्नलिखित बिंदुओं पर दृढतापूर्वक निवेदन किया है:

  1. तत्काल उच्च स्तरीय तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच करवाई जाए।
  2. संपूर्ण मार्ग का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
  3. टोल वसूली की वैधता एवं गुणवत्ता मानकों की समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाए।
  4. संबंधित ठेकेदार / एजेंसी के विरुद्ध यदि लापरवाही सिद्ध हो तो कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
  5. पूर्व में स्वीकृत सडक निर्माण के समय वृक्षारोपण योजना की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।
  6. विधानसभा में प्रचलित बजट चर्चा के दौरान उक्त सडक को भी वर्तमान बजट में सम्मिलित कर इसके त्वरित पुनः डामरीकरण हेतु बजट आवंटन करे।

निष्कर्ष

यह मार्ग मेवाड अंचल की प्रमुख जीवनरेखा है। अतः जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी हस्तक्षेप अपेक्षित है। डॉ. चौहान ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक एवं शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा की है।

भवदीय,

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story