उदयपुर: एसपी डॉ. अमृता दुहन ने यातायात सुधार हेतु पुलिसकर्मियों की बैठक ली
जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक कर्मियों को दिए निर्देश, पार्किंग और चालान प्रक्रिया पर नगर निगम के साथ समन्वय की बात कही।

उदयपुर (नगर संवाददाता)। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शहर के सभी ट्राफिक कर्मियों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा व यातायात विभाग के डिप्टी अशोक कुमार सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के दिशा निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण और नई रणनीति
यहाँ पर एसपी ने ट्राफिक पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना साथ ही उनके निस्तारण के साथ ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उदयपुर में पर्यटकों की संख्या अधिक होती है ऐसे में यहाँ पर ट्राफिक व्यवस्था को सुधारना बेहद जरूरी है। उन्होंने बैठक में पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ समझाइश और जरूरत पड़ने पर सख्ती करने के भी निर्देश दिए।
चालान प्रक्रिया और आमजन की सहभागिता
उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "राजस्थान पुलिस पर चालान बनाने को लेकर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है लेकिन कहीं न कहीं चालान के माध्यम से लोगों में बदलाव लाने की कोशिश की जाती है।" उन्होंने यह भी कहा कि ट्राफिक व्यवस्था को सुधारना आमजन की भी जिम्मेदारी है। ### पार्किंग की समस्या पर निगम और यूडीए के साथ समन्वय
पार्किंग को लेकर आने वाली समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि "नगर निगम और यूडीए के साथ मिलकर समय-समय पर कार्यवाही की जाएगी ताकि दुकानों के बाहर होने वाली गलत पार्किंग को रोका जा सके।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
