एसपी डॉ. अमृता दुहन ने ऋषभदेव थाने में की क्राइम मीटिंग, पेंडिंग केस निपटाने के निर्देश
एसपी ने ऋषभदेव थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची और जनसुनवाई में स्थानीय नागरिकों की सीसीटीवी व पुलिस जाब्ता संबंधी मांगें सुनीं।

उदयपुर(नगर संवाददाता)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन बुधवार को ऋषभदेव थाने पहुंची और वहां पर क्राइम मीटिंग की। इससे पहले उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए मालखाना, बैरक, मेस और पुलिस रिकॉर्ड्स की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने थानाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध ऋषभदेव मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान को अर्पित स्वर्ण व चांदी की आंगिया भी देखी। थाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने पुलिस जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर कार्य करने वाले जवानों की सराहना भी की।
क्राइम मीटिंग और कानून व्यवस्था पर जोर
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने ऋषभदेव डिप्टी कार्यालय में सभी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, डिप्टी राजीव राहर, थानाधिकारी हेमंत अहारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में सुरक्षा और संसाधनों की मांग
मीटिंग के बाद आयोजित जनसुनवाई में सीएलजी सदस्य, व्यापारी और आम नागरिकों ने बढ़ती जरूरतों को लेकर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस जाब्ता, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। एसपी दुहन ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने कहा कि "कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंडिंग केस जल्द निपटाने के निर्देश पर सख्ती से अमल करें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
