उदयपुर(वि.)। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित 'सिंधी होली कप सीजन-4Ó का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। खेल मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात के साथ ही टूर्नामेंट अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच गया है। आयोजन समिति के भारत छाबड़ा ने बताया कि तीसरे दिन की शुरुआत ग्रुप चरण के अंतिम मैच और उसके बाद चार धुआंधार क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ हुई।

धुआंधार क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल का निर्धारण

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद बुधवार को चार सेमीफाइनल की टीमें तय हो गई हैं। संगठन के आशीष सिधवानी ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान समाज और राजनीति के कई वरिष्ठ व्यक्तित्वों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

वरिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति और उत्साहवर्धन

बुधवार को मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में "भाजपा पूर्व जिला मंत्री गजेन्द्र भंडारी, पूर्व पार्षद मोहन गुर्जर, अध्यक्ष हिरणमगरी पंचायत मुरली राजानी सहित कई लोग मौजूद थे"। खेल मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात के साथ ही टूर्नामेंट अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच गया है और रोमांच चरम पर है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story