उदयपुर जिले के ग्राम पंचायत सिंहाड़ के राजस्व गांव बोरिया में पिछले कई दिनों से विचरण कर रहे पैंथर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पैंथर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया, जिससे ग्रामीणों ने बड़ी राहत महसूस की है।

दहशत का माहौल और वन विभाग की रणनीति

गांव में पैंथर के मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया था। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत पर वन विभाग सतर्क हुआ। सहायक वनपाल भींडर सुरेश मेनारिया के नेतृत्व में तकनीकी स्टाफ भगा रावत, मनोहरसिंह शक्तावत एवं वन सुरक्षा समिति सदस्य देवीलाल, लोगर व धर्मेंद्र ने पैंथर के पदचिह्नों के आधार पर रणनीति बनाकर पिंजरा लगाया। जिससे शिकार की तलाश में आया पैंथर पिंजरे में फंस गया।

सुरक्षित रेस्क्यू और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

ग्रामीणों की सूचना पर टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अन्यत्र जंगल में छोड़ दिया। आपको बता दें कि पूर्व में भी इस गांव से पैंथर पकड़े जा चुके हैं। आए दिन होने वाली इन घटनाओं से ग्रामीण हमेशा खौफ के साये में रहते हैं। गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। हालांकि घटना के बाद विभाग अब भी अलर्ट मोड पर है।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story