उदयपुर: शांता स्कोडा कंपनी में 21 लाख का गबन करने वाला कैशियर गिरफ्तार
सुखेर थाना पुलिस ने शांता स्कोडा कंपनी के बैंक खाते में पैसे जमा न कराकर 21.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अजय कुमार बुनकर को जयपुर से पकड़ा।

उदयपुर। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने एक कंपनी में 21 लाख रूपए का गबन कर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
धोखाधड़ी का मामला और आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार नमन पुत्र हेमंत जोशी निवासी नेला सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी कंपनी शांता स्कोडा में जुलाई 2025 में एक कर्मचारी अजय कुमार बुनकर (अजय वर्मा) को कैशियर के रूप में नियुक्ति की गई थी। यह कंपनी के 21 लाख 65 हजार रूपए बैंक खाते में जमा नही करा कर धोखाधडी से लेकर चला गया। इस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए इस प्रकरण में जांच करते हुए अजय कुमार बुनकर पुत्र मोहन लाल निवासी नागल पुरोहित राजावास हरमाडा जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई
शहर की सुखेर थाना पुलिस ने एक कंपनी में 21 लाख रूपए का गबन कर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुखेर थाना पुलिस ने नमन पुत्र हेमंत जोशी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा है। कंपनी के 21 लाख 65 हजार रूपए बैंक खाते में जमा नही करा कर धोखाधडी से लेकर चला गया था कैशियर।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
