उदयपुर: राजकीय स्कूल में परीक्षा तनाव मुक्ति हेतु कार्यशाला आयोजित
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा छात्रों को सकारात्मक टिप्स, स्टेशनरी किट वितरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथावतो का गुडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्टेशनरी वितरित करते संस्थान के पदाधिकारी और अतिथि।
उदयपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथावतो का गुडा में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वाधान में परीक्षा में तनाव मुक्त सफलता कैसे प्राप्त करें के बारे में बच्चों को सकारात्मक टिप्स देकर समझाया गया।
पर्यावरण और मार्गदर्शन
- वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने "पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण" के बारे में समझाया।
- संस्थान के सचिव यशवंत त्रिवेदी ने बच्चों को ऊपरना पहना कर परीक्षा पूर्व ही उन्हें बधाई और मार्ग प्रशस्त किया।
सफलता के मूल मंत्र
समारोह के विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आचालिया और डॉ सीमा वेद ने "परीक्षा में आत्मविश्वास, शांत, एकाग्रचित, तनाव मुक्त होकर परीक्षा में सफलता के आवश्यक बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी।"
स्टेशनरी वितरण एवं सहयोग
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के पदाधिकारी:
- उपाध्यक्ष अनिल पारीक
- सह सचिव निलेश पालीवाल
- एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय
इन सभी ने शाला के बालकों को स्टेशनरी किट का वितरण किया और अल्पाहार कराया। कार्यक्रम संचालन शाला प्रधान कल्पना आंचलिया ने किया।
भवदीय,

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
