उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। इन आरोपियों ने न केवल सरेराह हिंसा की, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक निर्दोष दुकानदार पर भी जानलेवा हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया।

घटनाक्रम के अनुसार, सवीना मेन रोड निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल तेली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 1 मई को उसकी दुकान के समीप स्थित भावेश मोबाइल की दुकान के बाहर दो युवक किसी अन्य लड़के के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट कर रहे थे। जब सुनील मानवीय नाते बीच-बचाव करने पहुँचा, तो आरोपी साजिब खान पुत्र तयान खान (निवासी चित्रकूट नगर, सवीना) और फैजल शेख पुत्र गुड्डू शेख (निवासी बड़ी मस्जिद, सवीना) ने उस पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल सुनील के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते वहाँ अन्य मुस्लिम युवक एकत्र हो गए और उन्होंने भी सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले की उग्रता देख जब सुनील की दुकान के कारीगर और आसपास के अन्य दुकानदार बचाव के लिए दौड़े, तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हिंसा के मुख्य सूत्रधारों, साजिब बलोच पुत्र बायान खान निवासी न्यू चित्रकूट नगर सवीना और मोहम्मद फैजद शेख पुत्र मोहम्मद गुड्डू शेख निवासी यूआईटी कॉलोनी, बड़ी मस्जिद के पास सवीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story