उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना का घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार शंकरलाल (65) पुत्र खेमराज मेघवाल निवासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर 9 स्कूटी लेकर सविना जाने के लिए गुरूवार को घर से निकला था। रास्ते में परिचित धुलेश्वर मीणा मिला उसे स्कूटी पर बैठाकर समता विहार कॉलोनी में छोडने के लिए जा रहा था। सविना थाने से सविना के बीच रोड पर अपनी साईड में चल रहे थे कि कार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के दौरान दम तोड़ा

गंभीर घायल अवस्था में एमबी चिकित्सालय लाए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की।

पुलिस कार्यवाही और पोस्टमार्टम

मृतक के बेटे भरत मेघवाल की रिपोर्ट पर एएसआई लाल सिंह चौहान ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया। पुलिस अब दुर्घटना कारित करने वाली कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story