उदयपुर शहर के सविना थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे को उठाने का दबाव बनाने के लिए जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण और धमकी

पुलिस के अनुसार जीवाराम पुत्र चनणाराम प्रजापत, निवासी इन्द्रा कॉलोनी सरकारी स्कूल के पास साँचोर जालौर हाल पालाघाटी उमरडा ने मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी बाईक पर फार्म हाउस जा रहा था कि गिरजा व्यास पेट्रोल पम्प के पास ईनायत पिंजारा खडा था। जिसने उसे रोक धमकाया कि शाम 5 बजे पहले उसके खिलाफ जो मुकदमा किया था उसको उठा लेना और मुकदमे में जो खर्च हुआ वो वापस मांगे।

आरोपी द्वारा वसूली और गाली-गलौज

प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी इनायत पिंजारा ने धमकी देने के साथ ही उस समय 5 हजार रूपए देने के लिए भी कहा। जब प्रार्थी ने ये पैसे बाद में देने के लिए कहा तो "इनायत पिजारा गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी।" पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story