उदयपुर: सविना थाना पुलिस ने किशोर को दो अवैध कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक किशोर को अवैध कारतूस बेचने की फिराक में पकड़ा, आरोपी के पास से दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस ने एक किशोर को दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की पूरी घटना
एएसआई भैरूलाल, हैड कांस्टेबल ब्रजराजसिंह, कांस्टेबल अंकितसिंह की टीम के साथ गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार बेचने की नीयत से घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो एक युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा। जिस पर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवाजिस खान पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी अलीपुरा भोपालपुरा हाल मुर्शीदनगर सेक्टर 12 होना बताया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 2 कारतूस मिले। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ये कारतूस अच्छे दामों में बेचने की फिराक में था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
