उदयपुर (वि.)। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ग्रुप की ओर से गणगौर का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में श्रद्धा, परंपरा और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजन और नारी शक्ति का संदेश

ग्रुप की अध्यक्ष कल्पना पुर्बिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "जब सखियां एकजुट होकर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती हैं, तभी समाज और संगठन मजबूत होता है।" ऐसे आयोजनों से नारी शक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, हमारी संस्कृति जीवंत रहती है और आपसी प्रेम प्रगाढ़ होता है। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ग्रुप की अध्यक्ष कल्पना पुर्बिया के नेतृत्व में गणगौर का पावन पर्व मनाया गया। इस उत्सव में श्रद्धा, परंपरा और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story