उदयपुर में कबीर संस्था की ओर से आयोजित सदगुरु कबीर चरितम कथा के पांचवें दिन सुहालका भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। काशी के कथाकार एवं धर्माधिकारी सुधाकर साहेब ने कबीर साहेब के मार्मिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए भक्ति, सतनाम और ईश्वर प्राप्ति का संदेश दिया। उनकी निर्मल वाणी में कथा सुनकर कबीरपंथी श्रद्धालु ध्यानमग्न नजर आए। कथा के दौरान प्रस्तुत मधुर संगीत ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। वहीं, महिलाएं भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य का आनंद लेती रहीं।

कबीर संस्था उदयपुर के महासचिव कैलाश प्रजापत ने बताया कि सदगुरु कबीर चरितम कथा का आयोजन उदयपुर में पहली बार किया जा रहा है। पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में कबीर भक्तों ने कथा और प्रवचन का श्रवण किया। कथा के बीच-बीच में मधुर संगीत की प्रस्तुतियों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

धर्माधिकारी सुधाकर साहेब ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर की भक्ति मीरा के समान होनी चाहिए। मीरा ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए अनेक विकट परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और अपने उद्देश्य को प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को दृढ़ निश्चय के साथ ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सतनाम ही मूल मंत्र है और ईश्वर कण-कण में व्याप्त हैं। परमात्मा प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में निवास करता है, यही सत्य है।

कथा के पांचवें दिन सतगुरु कबीर ज्ञानाश्रम, खेरादीवाडा के महंत तपसी दास साहेब, कबीर पंथ संस्था के अध्यक्ष भंवरलाल सुहालका, लोकेश चौधरी, बालचंद, रामप्रसाद, चंदन, गौरव (भीलवाड़ा), गजेंद्र, कैलाश प्रजापत, कमलेश चौहान, पिंटू, भूपेश, राजेश, भगवती लाल चौधरी और राम लाल चौधरी सहित सैकड़ों भक्त हंस जनों ने कथा प्रवचन का आनंद लिया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मीरा की अटूट भक्ति, सतनाम के महत्व और प्रत्येक हृदय में परमात्मा के निवास का संदेश दिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story