उदयपुर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक व्यक्ति के खिलाफ बार-बार हॉर्न बजाने से मना करने पर सरिया मारकर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। शहर के मध्य व्यस्त इलाके में हुई इस हिंसक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विवाद और हमले की पूरी घटना

पुलिस के अनुसार फरदीन पुत्र जहीरुदीन सक्का, निवासी सिंधी सरकार की हवेली खैरादीवाड़ा ने यह मामला दर्ज करवाया है। फरदीन ने बताया कि "28 मार्च को 8.30 बजे वह अपने दोस्त महेश कुमावत पुत्र प्रकाश कुमावत निवासी खैरादीवाडा को लेने दवाबाजार हजारेश्वर कॉलोनी गया था।" जब वह महेश को अपनी बाईक पर लेकर घर जाने के लिए रवाना हुआ, तभी दवाबाजार के पास ही पीछे से एक स्कूटी पर सवार मोहित, जो दवाबाजार में ही नौकरी करता है, उसने बार-बार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।

आपसी बहस और पुलिस की कार्रवाई

पीछे से लगातार बज रहे हॉर्न पर फरदीन और मोहित के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित ने उसे बीच रास्ते रोककर लोहे के सरिये से उसके सर पर वार कर दिया, जिससे फरदीन के सर से खून निकलने लगा। हमले को अंजाम देने के बाद मोहित अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। हाथीपोल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story