उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में होली के अवसर पर ढूंढ के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दोपहर आ रहे दम्पति की बाइक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में उजड़ गई खुशियां

जानकारी के अनुसार अमरपुरा निवासी शोभा कुमारी मीणा (22) अपने पति सोहन मीणा (23) के साथ शुक्रवार को बाइक पर ढूंढ के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए घर से अमरपुरा जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर हुला माताजी के पास तेजगति से आती कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में एमबी चिकित्सालय लाए, जहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति को एमबी चिकित्सालय में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। "मृतका के जेठ रमेश चन्द्र की रिपोर्ट पर एएसआई देवेन्द्र पुरी ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story