उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेटे को टिफिन देने जा रही मां को तेज गति से आ रहे डम्पर ने फतहपुरा चौराहे पर चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस से एमबी चिकित्सालय भेजा।

घटना का विवरण और प्रत्यक्षदर्शियों का आक्रोश

जानकारी के अनुसार थूर निवासी भावना देवी (68) पत्नी दयाल खटीक मंगलवार सुबह अपने बेटे लखन को टिफिन देने जा रही थी। उसी दौरान फतहपुरा चौराहे पर नो एंट्री में आ रहे डम्पर ने चपेट में ले लिया और वृद्धा के पांव पर डम्पर के टायर चढ़ा दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर भारी भीड़ को जमा होते देख डम्पर चालक फरार हो गया। इस दौरान सूचना मिलते ही फतहपुरा चौकी से पुलिस जाब्ता व अंबामाता थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत घायल वृद्धा को डम्पर के नीचे से निकाल कर उसे एम्बुलेंस की सहायता से एमबी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा।

पुलिस कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

दुर्घटना में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर जमा भीड़ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए "डम्पर चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।" क्षेत्रवासियों ने सवाल किया कि "नो एंट्री में डम्पर चालक कैसे प्रवेश कर गया।" फिलहाल पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है। इस घटना को लेकर किसी प्रकार का कोई मामला अभी तक दर्ज नहीं हुआ है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story