उदयपुर: ऋषभदेव में आपसी रंजिश में युवक पर तलवार से हमला
कानुवाडा फलां भेदरा में घर में घुसकर हमलावरों ने तलवार और लट्ठ से परिवार पर हमला किया, गंभीर रूप से घायल युवक को उदयपुर रेफर किया गया है।

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर तलवार, लट्ठ और सरियों से एक ही परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें मुख्य पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस के अनुसार आशीष पुत्र हिरालाल मीणा निवासी कानुवाडा फलां भेदरा ऋषभदेव ने मामला दर्ज करवाया कि "10 मार्च को वह व उसकी माता पार्वती देवी, भाई राकेश मीणा, मुकेश मीणा, बहन अंजना मीणा व जियाजी दिलीप मीणा व छोटे बच्चे घर थे।" दोपहर 3 बजे उसके ही गांव के मनोज, अतुल, अशोक, सागर पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी कानुवाडा फलां भदेरा वाले हाथ में तलवार, लट्ठ, सरिया लेकर दो बाईक पर आए व अंदर घुस कर मारपीट करना शुरू कर दिया।
जानलेवा हमला और बीच-बचाव
घटना के दौरान अतुल के हाथ में तलवार थी, जिससे उसने आशीष को जान से मारने की नीयत से सिर मे तलवार मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया व दूसरे लोगो ने लट्ठ व सरिए से मारा। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आशीष के भाई राकेश, मुकेश, बहन अंजना व जीजा दिलीप के साथ भी इन लोगो ने मारपीट की, जिससे उनके भी चोटे आई है।
अस्पताल में भर्ती और पुलिस जांच
मारपीट के बाद हमलावर आशीष को मरा हुआ समझकर मौके से भाग निकले। इसके बाद उसकी मां व भाभी मंजूदेवी और सेजन उसे तत्काल ऋषभदेव हॉस्पीटल लेकर आए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऋषभदेव से उदयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
