उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक परिवार के खिलाफ आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर उसके व बेटे के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार लालूराम पुत्र वीर मीणा निवासी मसारों की ओबरी खेराला फलां ऋषभदेव ने मामला दर्ज करवाया कि 25 मार्च को करीब 11 बजे वह और उसका पुत्र आशीष मीणा घर में थे। तभी मोहन पुत्र हवजी मीणा, प्रभुलाल पुत्र हवजी, मंजू पत्नी प्रभुलाल, रीना पत्नी मोहन, लोकेश पुत्र प्रभुलाल, संजय पुत्र प्रभुलाल, कन्हैयालाल पुत्र प्रभुलाल व अन्य चार-पाँच व्यक्ति आए और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से उसके सिर, हाथ, पैर व जगह जगह चोटे आई, उसके पुत्र आशीष के सिर एवं पैर, पीठ पर चोटे आई।

लूटपाट और आरोपियों का कृत्य

सभी लोग मारपीट के बाद घर से चाँदी की सांकली, चाँदी का कमरबंद, चाँदी के दो कडे और उसके पुत्र आशीष का फोन एवं तीन बोरी गेहूँ लुट कर ले गए। उसने वहाँ से भाग कर अपनी जान बचाई और उसके पुत्र को मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story