उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ गांव जाते समय उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृत पुत्र रंगलाल मीणा, निवासी सारोली बावलवाडा ने यह रिपोर्ट दी है।

घटना का क्रम और आरोपियों का विवरण

पुलिस के अनुसार अमृत ने मामला दर्ज करवाया कि "3 मार्च को शाम 4 बजे वह और उसके दोस्त तीनो उदयपुर से बाईक से मेरे घर सारोली जा रहे थे तभी रायणा रास्ते मे शराब के नशे में धुत संजय पुत्र जीवा, आशीष पुत्र दिनेश, नरेश पुत्र सुरमाल, अर्जुन पुत्र बंशीलाल, आकाश पुत्र प्रकाश व जयंति पुत्र मिठालाल निवासी रायणा ने उसकी बाईक को रोककर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।"

नुकसान और पुलिसिया कार्यवाही

मारपीट के दौरान आरोपियों ने परिवादी का मोबाईल व बाईक तोड़ दी। इस हिंसक घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस की शरण ली है। ऋषभदेव थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story