उदयपुर: ऋषभदेव में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
सोमावत में घर में सो रहे राकेश मीणा को घसीटकर सड़क पर लाए आरोपी, पैसे न मिलने पर चाकू और लठ्ठ से मारपीट कर किया लहूलुहान।

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ शराब के लिए पैसा नहीं देने पर घर में घुसकर उसके व परिवार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वाला पुत्र पांचा मीणा निवासी सोमावत गौखिला फलां ऋषभदेव ने यह मामला दर्ज करवाया है।
घर में सो रहे युवक पर आरोपियों का हमला
घटनाक्रम के अनुसार 3 मार्च को शाम 7 बजे करीब वाला मीणा का पुत्र राकेश घर में सो रहा था और परिवार के अन्य सदस्य पास में ही दूसरे मकान में थे। तभी सोमावत निवासी लक्ष्मण उर्फ लसु पुत्र धुला, विनोद पुत्र लक्ष्मण, शंकर पुत्र लसु, काली पत्नी लसु, ललिता पत्नी विनोद, हाजा पुत्र सोहन, सुरेश पुत्र मांगीलाल, शेरसिंह पुत्र प्रकाश, सुनिल पुत्र प्रकाश व अनिल पुत्र प्रकाश गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए। इन सभी आरोपियों ने राकेश से जबरन शराब पीने के रूपये मांगने शुरू कर दिए।
चाकू और लठ्ठ से मारपीट कर किया लहूलुहान
पैसा नहीं देने पर सभी ने उसके पुत्र राकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी व घर से घसीटकर रोड़ पर लाए, जहां सुनील ने चाकू मार दिया व शेष सभी ने लठ्ठ से मारपीट की। हमले के दौरान मची चीख-पुकार और आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुँचे। "तभी आवाज सुनकर वे मौके पर पहुँचे व हमने बीच-बचाव कर बचाया व इलाज के लिए उदयपुर लेकर आए।" पुलिस ने अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
