खेरवाड़ा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार परिवादिया सुरज देवी पत्नी भैरा मीणा (35 वर्ष), निवासी सोमावत बिलख, थाना ऋषभदेव, जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जुलाई 2026 को शाम करीब 6 बजे आरोपियों पप्पू एवं धुला निवासी सोमावत ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर 19 जुलाई 2026 को ऋषभदेव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story