उदयपुर। रूपसागर रोड स्थित लवली एस्टेट के श्री रामेश्वर महावीर मंदिर में भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के परम पूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज और युवाचार्य श्री वरुरेंद्र जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान संतों के प्रवचनों, सुंदरकांड पाठ और छप्पन भोग के दर्शन से मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज ने अपने प्रवचन में छप्पन भोग के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धालुओं को इसकी महत्ता से अवगत कराया। वहीं युवाचार्य श्री वरुरेंद्र जी महाराज ने युवाओं को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का संदेश देते हुए भारतीय सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज ने नगर पालिका फतेहनगर-सनवाड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता राजेश चपलोत का स्वागत एवं अभिनंदन कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और मंदिर पदाधिकारियों ने भी पूज्य संतों का स्वागत-अभिनंदन किया।

आयोजन के दौरान सुंदरकांड पाठ हुआ, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान के छप्पन भोग के दर्शन किए और पूज्य संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका फतेहनगर-सनवाड़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजेश चपलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मांगीलाल जी जोशी, पार्षद श्री नरेश जी वैष्णव, पूर्व पार्षद श्रीमती पूनम जी मोर, भाजपा नेता श्री महेंद्र जी दोषी सहित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के समस्त पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रभु के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। छप्पन भोग आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ और धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story