मामले की पृष्ठभूमि और आरोप

जानकारी के अनुसार भाजपा से पूर्व पार्षद और भाजपा नेता राकेश पोरवाल के खिलाफ एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर होटल में बुलाकर उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

वंदना पोरवाल द्वारा किए गए खुलासे

इधर मामले में राकेश पोरवाल की पत्नी वंदना पोरवाल ने अपने स्तर पर पता किया तो महिला के पिछले रिकॉर्ड का विवरण सामने आया:

  • वर्ष 2024 में सुखेर थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें समझौता कर लिया।
  • वर्ष 2022 में देवगढ़ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें भी बाद में समझौता कर लिया।
  • वर्ष 2023 में राजसमंद थाने में भी इसी तरह का प्रकरण दर्ज करवाकर समझौता कर लिया था।
  • वर्ष 2021 में प्रतापनगर थाने में भी इसी तरह से बलात्कार व छेड़छाड़ के प्रकरण दर्ज करवाकर समझौता कर लिया था।

कई मामलों में थाने में परिवाद देकर ही समझौता कर लिया था।

जांच में सामने आया महिला का 'मोडस ऑपेरंडी'

जांच में सामने आया कि हर बार यह महिला पैसे वाले ऐसे लोगों को तलाशती है और उनसे सोशल मीडिया पर मित्रता कर फोन नम्बर लेकर बात करती है। बातचीत में अपने आपकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब होना बताकर कहीं नौकरी दिलाने के लिए कहती है और सामने वाले युवक की सहानुभुति ले लेती है और बाद में मौका देखकर खुद ही शारीरिक संबंध बनाती है।

बाद में थाने में जाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाती है। मुकदमा दर्ज होने पर सामने वाले पक्ष पर समाज में बदनामी होने का डर बना रहता है और वह जैसे-तैसे कर समझौता करता है, जिसमें कई तरह लाभ प्राप्त करने के बाद ही यह महिला समझौता कर अपना प्रकरण समाप्त करवाती है। माना जा रहा है कि यह महिला आदतन इसी तरह से मुकदमें दर्ज करवाती है और बाद में समझौता कर लेती है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

रहस्यमयी "कॉमन गवाह" की भूमिका

मामले में सबसे खास बात यह है कि अधिकांश मामलों में एक ही गवाह कॉमन है जो हर बार साथ रहता है।

  • जांच में यह भी सामने आया कि इस महिला की ओर से दर्ज करवाए गए अधिकांश में मुकदमों में एक ही गवाह होता है, जो इसके साथ रहता है।
  • पुलिस ने सारा रिकार्ड मंगवाया तो यह पता चला।
  • पुलिस अब इस गवाह के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story