उदयपुर प्रतापनगर में बाइक टच होने पर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
प्रतापनगर के बेडवास क्षेत्र में बाइक टकराने की मामूली बात पर दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच।

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक के टच होने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पहले पक्ष का आरोप और घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार निखिल पुत्र नितिन कुचवन्दा निवासी कच्ची बस्ती बेडवास ने मामला दर्ज करवाया कि "4 मार्च को दोपहर 2 बजे उसके घर से उसका भाई कुणाल बाईक निकाल रहा तो उसकी गाडी विजय कुचवन्दा की गाडी से अड गई तो विजय कुचवन्दा व सतीश और विवेक, लाखन, भानु व रघु कुचवन्दा ने मिलकर उसे व उसके भाई कुणाल व मामा गब्बर कुचबन्दा को रोककर मारपीट की, जिससे तीनों के चोटे आई।"
दूसरे पक्ष की शिकायत और प्रति-आरोप
इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से विजेस कुचवन्दा पुत्र गवरु कुचवंदा निवासी कच्ची बस्ती बेडवास ने भी मामला दर्ज करवाया कि "4 मार्च को दोपहर उसके घर के बाहर था व उसकी गाडी खडी थी। जिसको कुणाल कुचवंदा व उसका भाई नवीन गाडी पर आए तो उसकी गाडी को अडाई तो उसने ध्यान से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इस पर कुणाल, नवीन, कपील, अनिल व करण ने उसके साथ मारपीट की।"
पुलिस कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बाइक के टच होने से हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
