राजनीति के सहयोग से प्रजापति समाज का विकास संभव: डॉ. महेन्द्र कुमावत
दरौली में श्रीयादे माता मंदिर पाटोत्सव संपन्न, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने समाज को राजनीति में सक्रिय होने और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की।

उदयपुर के दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर पाटोत्सव के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत, मेवाड चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत व अन्य अतिथि।
उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखले की ओर से ग्राम पंचायत दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में 24 मार्च मंगलवार को पाटोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पाटोत्सव कार्यक्रम के साथ ही विशाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत थे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को जागृत करते हुए कहा कि "प्रजापति समाज को राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि राजनीति के सहयोग से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।" इस मौके पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखें और उन्हें अधिक से अधिक सामाजिक कार्यक्रमों में लाएं ताकि आने वाली पीढ़ी समाज के रीति-रिवाजों और परंपराओं को समझ सके और हमारी संस्कृति जीवित रहे।
ओबीसी मोर्चा में उचित प्रतिनिधित्व की मांग और मंदिर का इतिहास
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ चौखले के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने की। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. कुमावत के समक्ष ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रजापत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की पुरजोर मांग रखी। मेवाड़ चौखले के महामंत्री डीसी प्रजापत विठौली ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीयादे मंदिर का निर्माण वर्ष 2002 में पूर्ण हुआ था और तब से यहाँ निरंतर पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के पूर्व रात्रि में भव्य भजन जागरण का आयोजन भी किया गया।
विकास कार्यों की घोषणा और भामाशाहों का समर्पण
पाटोत्सव के दौरान समाज के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि भाजपा देहात पुष्कर तेली के साथ दूरभाष पर हुई वार्ता के अनुसार, उन्होंने 5 लाख रुपए की लागत से मंदिर परिसर में टीन शेड (डॉम) निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करवाने की घोषणा की है। इसी क्रम में भामाशाह लोगरलाल प्रजापत नवानिया द्वारा मंदिर परिसर में सोलर ऊर्जा लगवाने की घोषणा की गई, जिस पर समस्त समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
धार्मिक अनुष्ठान और बोलियों का विवरण
मंगलवार को आयोजित पाटोत्सव में कुल 6 बोलियां लगाई गईं। मंदिर के मुख्य ध्वजा की बोली धनराज प्रजापत भल्लो का गुड़ा की ओर से 21 हजार रूपए में ली गई। श्रेयेश्वर महादेव के ध्वजा की बोली लोगरलाल प्रजापत नवाणिया ने 6 हजार, गणपति जी के ध्वजा की बोली दलीचंद प्रजापत साकरोदा ने 5 हजार, बालाजी के ध्वजा की बोली प्रकाश प्रजापत भटेवर ने 5100 रूपए, महाआरती की बोली धनराज प्रजापत सराय ने 2100 रूपए और मुख्य हवन की बोली प्रेमलाल प्रजापत माल की टूस ने 1100 रूपए में ली। अनुष्ठान के पश्चात विधि-विधान से मंदिरों पर ध्वजा चढ़ाई गई।
अतिथियों का स्वागत और भोजन व्यवस्था
मेवाड़ चौखले के सचिव कालू प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य स्नेहभोज की व्यवस्था सोहनलाल प्रजापत बेदला द्वारा और संध्या पूर्व अल्पाहार की व्यवस्था तुलसीराम प्रजापत घासा द्वारा की गई, जिन्हें समाज ने सम्मानित किया। मंच संचालन CA गणपत प्रजापत बागथल व मीडिया प्रभारी भगवान लाल सराय ने किया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में वा में प्र स संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापत, मोडी लाल सेंबारा, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम लोहार, भरत भानु सिंह जिला मीडिया प्रभारी, लक्ष्मीलाल ओडन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखलाल डांगी, लक्ष्मीलाल डांगी, रोडीलाल डांगी दरौली उपस्थित रहे। साथ ही मेवाड़ चौखला के कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल इंटाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल खेड़ी व प्रेमलाल माल कि टूस, दलाजी इंटाली, देवीलाल, गंगाराम, सोहनलाल, धनराज सराय, भंवरलाल बिछड़ी, अंबालाल नवानियां, शंकर लाल, नाथूलाल खेड़ी, केशव लाल जालोरा, हरिराम, हीरालाल, छगन सीसारमा, किशनलाल देलवाड़ा, देवीलाल, जगन्नाथ नई, परसराम मोलेला, आसाराम घोड़च, लोगरलाल, मोहनलाल भाइयों की पंचोली, नारायणलाल, मोहनलाल तीतरड़ी, दिनेश बड़ी, गमेंरलाल दरौली, मांगीलाल, गोवर्धन शीशवी, रामलाल कोषाध्यक्ष, उदयलाल, पन्नालाल, प्रकाश भटेवर, शंकर लाल, भेरूलाल बागथल, कन्ना नौवां, चुन्नीलाल, रामलाल घासा, सोहनलाल, नारायणलाल, भगवानलाल, मदनलाल साकरोदा, नाथूलाल, गणेश, कैलाश, उमेश दरौली सहित कुल 1500 प्रजापति समाज के लोग मौजूद थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
