उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक कंपनी के अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से लगाए जा रहे टॉवर को क्षतिग्रस्त कर 39.44 लाख रूपए का नुकसान करने का मामला दर्ज करवाया है।

परियोजना प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक सैयद हुसैन पुत्र सफी उल्ला निवासी सिंगारपेट्रताई कृष्णागिरी तमिलनाडु, हाल पुलक विहार सुखेर ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि "765 केवी सिरोही ऋषभदेव ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधीन कल्पतरू प्रोजेस्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।"

निर्माण कार्य और वित्तीय हानि

निर्माण कार्य के दौरान बेकरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित टॉवर लोकेशन पर लगे स्टब को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे लगभग 39.44 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। इस तोड़फोड़ की घटना के कारण परियोजना की प्रगति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story