रक्षाबंधन पर ‘सुरक्षा ही रक्षा है’ अभियान, 245 लोगों ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प
उदयपुर में रक्षाबंधन पर ‘सुरक्षा ही रक्षा है’ अभियान हुआ। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाकर 245 लोगों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया।

तस्वीर में उदयपुर में यातायात जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी और स्कूली बच्चे नजर आ रहे हैं।
उदयपुर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर, डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में तथा दैनिक भास्कर के तत्वावधान में विशेष यातायात जागरूकता अभियान ‘सुरक्षा ही रक्षा है’ आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थानों के पुलिसकर्मियों ने स्कूल की छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाकर सुरक्षित समाज और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र, श्रीमती चेतना भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री भंवरलाल चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात, श्रीमती सुशीला खोईवाल, थानाधिकारी महिला थाना, यातायात निरीक्षक, थानाधिकारी भूपालपुरा एवं हाथीपोल, कालिका पेट्रोलिंग टीम, अल्फा टीम, अधिवक्तागण, बालिकाएं, दैनिक भास्कर टीम तथा यातायात पुलिस टीम ने अभियान में भाग लिया।
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोर्ट चौराहा, सूरजपोल, हाथीपोल, देहली गेट एवं चेतक सर्कल सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूपालपुरा और NBS JUNIOR SCHOOL की छात्राओं सहित कुल 245 व्यक्ति शामिल रहे।
अभियान के दौरान जिले के समस्त थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना सर्कल में आमजन को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की। वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, लालबत्ती का उल्लंघन नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही आमजन एवं पर्यटकों से भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प एवं वचन लिया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस अभियान में रक्षासूत्र के माध्यम से सुरक्षित समाज और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
