बरामदगी और कार्रवाई

पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया।


उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अभियान

उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


घेराबंदी और तलाशी

खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। "जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया।"


पंजीकरण और आगामी जांच

  • पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
  • पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है।
  • इस मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम के सदस्य

पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:

  • हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार
  • कॉन्स्टेबल बाबूलाल
  • कॉन्स्टेबल दिनेश
  • कॉन्स्टेबल नितेश
  • कॉन्स्टेबल रामदेवाराम
Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story