मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली अवैध रूप से एक ट्रक में शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम नेशनल हाईवे पर थाने के सामने नाकाबंदी प्रारंभ की।

तलाशी और आरोपी की पहचान

  • नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक रूकवाकर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र गौतम निवासी पीपली अ ऋषभदेव होना बताया।
  • ट्रक संदिग्ध होने से ट्रक में चढकर देखा तो मार्बल की पट्टियों के बीच में सफेद प्लास्टिक के कट्टो में संदिग्ध 12 पार्सल रखे मिले।
  • इन पार्सल की तलाशी ली तो अंदर शराब भरी हुई मिली। इन पर्सलों में 36 पेटी शराब भरी मिली।

गुजरात में होनी थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि "वह इन शराब के कार्टूनों को गुजरात में ले जाकर उतारने वाला था।" आरोपी से शराब कहा से खरीदी गई व कहा सप्लाई करनी थी इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story