उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव छगन पुरोहित के सुपरविजन तथा थानाधिकारी पाटिया देवीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जुलाई 2026 को राजस्थान-गुजरात बॉर्डर स्थित झांझरी नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक काली स्कॉर्पियो वाहन (नंबर जीजे 06पीआर 2394) को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।



तलाशी के दौरान वाहन से राजस्थान निर्मित 62 कार्टन बीयर और 26 कार्टन अंग्रेजी शराब सहित कुल 88 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए चालक रणजीत पिता शंकरलाल डामोर (29), निवासी कारछा कला, थाना खेरवाड़ा और उसके साथी निलेश मेघवाल पिता प्रकाश मेघवाल (21), निवासी चिबौड़ा, थाना गिंगला, जिला सलूम्बर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये और स्कॉर्पियो वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये है, जिसे मिलाकर कुल 20 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवीलाल मीणा के साथ सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार व वाल चंद, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल रणजीत, पोपट लाल, अक्षय और राहुल पाटीदार शामिल थे। पाटिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले की आगामी जांच ऋषभदेव थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक हेमंत अहारी द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story