उदयपुर जिले की माण्डवा थाना पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से उगा रखा 170 किलो सूखा और गीला गांजा और 256 किलो अफीम की खेती जब्त की है। पुलिस के अनुसार जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी टीम से सूचना मिली कि भागा फलां गांव खापा में भूरा पुत्र रावता गमेती ने अपने खेतों में गांजे और अफीम की खेती कर रखी है।

दबिश और बरामदगी का विवरण

इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम को आरोपी भूरा गमेती के घर पर लगभग 55 किलो सूखा गांजा विभिन्न कट्टों में भरा हुआ मिला। इसके अतिरिक्त खेतों में लगी हुई अफीम की खेती पाई गई जिसका वजन 256 किलो था। इसी प्रकार अन्य खेतों में गीले गांजे की खेती मिली जिसे उखाड़कर वजन किया गया तो वह लगभग 120 किलो निकला।

आरोपी फरार और कानूनी कार्यवाही

इस तरह से 170 किलो अवैध सूखा एवं गीला गांजा तथा लगभग 250 किलो अवैध अफीम की खेती कार्यवाही के दौरान जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि "आरोपी भूरा गमेती पहाड़ी इलाका होने से मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।" वर्तमान में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story