✕
उदयपुर: 29 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप जब्त
By Pratahkal BureauPublished on
बेकरिया थाना पुलिस ने कोटडा-देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप से 29 किलो 50 ग्राम सूखा गांजा बरामद कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।

x
पुलिस कार्रवाई और नाकाबंदी
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध रूप से एक बोलेरों में गांजा परिवहन कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में कोटडा-देवला आने जाने वाले रोड पर नाकाबंदी दी।
- इस दौरान बोलेरो चालक व उसके चार साथियो को बोलेरो पिकअप गाडी के अंदर 29 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा को अपने कब्जे में रख परिवहन करते हुए को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने बोलेरों सवार निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- ओमकार पुत्र भगाराम निवासी झालो का गुडा गोगुन्दा
- नाथूराम पुत्र मिट्ठुराम निवासी देवला बेकरिया
- रतननाथ पुत्र भगाराम निवासी झालो का गुडा गोगुन्दा
- भैरानाथ पुत्र भूराराम निवासी देवला बेकरिया
- किशन पुत्र भगाराम निवासी झालो का गुडा गोगुन्दा
जांच और पूछताछ
"आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"
बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
