उदयपुर। पुलिस अधीक्षक ने शहर के युवा एवं हर उम्र के लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी एवं अन्य गैम्बलिंग एक्ट की कार्यवाही से बचें। यदि कोई भी सट्टेबाजी में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी व अन्य जुआ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों एवं थानाधिकारियों को निर्देशित किया, जिस पर शहर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया और मोबाइल एप्स के जरिए फैल रहा जाल

जिले में समस्त युवाओं एवं नागरिकों को सूचित किया कि वर्तमान समय में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल एप्स, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिये आमजन को लालच देकर सट्टेबाजी में लिप्त करा रहे हैं जो अवैध एवं दण्डनीय अपराध है। इससे लोगों को अधिक हानि होने के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही का भी सामना करना पड़ता है।

एसपी की सख्त चेतावनी और पुलिस का अभियान

एसपी ने कहा कि "ऑनलाइन सट्टा बाजार में संलिप्त पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।" पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अब पूरे जिले में पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और सट्टेबाजी की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story