उदयपुर। होलिका के तीन दिन महोत्सव के बाद गुरूवार को पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। पुलिस लाइन में धुलंडी के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मी और अफसरों द्वारा जमकर होली खेली गई।

आईजी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में जश्न

आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी योगेश गोयल के नेतृत्व में सैंकड़ों पुलिसकर्मी जश्न में डूबे हुए नजर आए। यहां फिल्मी और पंजाबी सांग की धुन पर हर कोई नाचते-थिरकते दिख रहा था। कांस्टेबल से लेकर थानाधिकारी, डीएसपी तक एक साथ मिलजुलकर झुमते दिख रहे थे। करीब तीन घंटे तक सभी ने खूब एन्जॉय किया। एक-दूजे को गुलाल लगाकर और गले लगकर बधाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी यहां शामिल हुई।

बज्र वाहन से हुई पानी की बौछार

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पानी की बौछार करने वाले बज्र वाहन से यहां होली खेली गई। पानी की बोछार से नजारा बारिश जैसा लग रहा था।

जिले के थानों में भी मचा जमकर धमाल

पुलिस की होली के अवसर पर जिले के सभी थानों में भी जमकर धमाल हुआ। थानों में पुलिसकर्मियों ने डीजे लगाकर गुलाल उड़ाकर और अधिकारियों को गुलाल लगाकर जमकर धमाल मचाई। इस दौरान डीजे पर जमकर डांस भी किया। पुलिस की होली स्थानीय लोग भी देखते रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story