उदयपुर: पुलिस ने 14 साल पुरानी 14 हजार लीटर शराब नष्ट की, 2 वारंटी गिरफ्तार
जिला एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में गोगुंदा थाना पुलिस ने 25 मामलों की अवैध शराब को नष्ट किया, वहीं ओगणा पुलिस ने चेक बाउंस के फरार आरोपियों को दबोचा।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में गोगुंदा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश तथा आबकारी विभाग की उपस्थिति में 14 वर्ष पुराने 25 प्रकरणों में जब्त 14,424 लीटर देशी महुआ और अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इसी क्रम में ओगणा थाना पुलिस ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वृत्ताधिकारी झाड़ोल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की दोनों कार्रवाइयों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा लंबे समय से लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक ओर वर्षों पुराने मामलों में जब्त अवैध शराब का विधिसम्मत निस्तारण किया गया, वहीं दूसरी ओर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
