उदयपुर: सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग को फॉलो करने वाला आरोपी प्रकाश गिरफ्तार
झाड़ोल थाना पुलिस ने डिजिटल निगरानी के दौरान खरड़िया निवासी 29 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक गैंग और उनके फॉलोअर्स पर निगरानी के दौरान आपराधिक गैंग को फॉलो करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी झाड़ोल बुद्धाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस के सामने आया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग को फॉलो कर रहा है।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश पिता चतरा, उम्र 29 वर्ष, निवासी खरड़िया, थाना झाड़ोल को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी बुद्धाराम, सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार (विशेष भूमिका), कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल जितेन्द्र, महिला कांस्टेबल तारा मीणा, महिला कांस्टेबल हेमलता एवं महिला कांस्टेबल सविता शामिल रहे। झाड़ोल थाना पुलिस की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी के दौरान हुई इस कार्रवाई में सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग को फॉलो करने वाले आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
