उदयपुर। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने क्षेत्र में सूने मकान के ताले तोड़ कर जेवरात व अन्य सामान चोरी करने के मामले में फरार एक नकबजन और चोरी के जेवरात खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां नकबजन को जेल भेज दिया। वहीं चोरी के जेवरात खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिये।

चोरी की घटना और पुलिस अनुसंधान

पुलिस के अनुसार देवेन्द्र कुमार धींग पुत्र स्व. माधव लाल धींग निवासी चिराग पानेरियो कि मादडी ने मामला दर्ज करवाया कि इन्द्र नगर अरविन्द नगर के मकान में उसकी माता झंकार बाई धींग निवास करते है। अस्वस्थ होने के कारण पिछले 17 दिनों से उसके साथ रह रही है। 4 दिसम्बर को प्रात 5.30 बजे पडोसी झम्बु ने सूचना दी कि फाटक एवं मकान के ताले टूटे हुए है एवं मकान के किंवाड खुले हुए है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर आई कानूनी कार्यवाही की घटना स्थल का एमओबी और एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया।

आरोपियों की धरपकड़ और पहचान

सीसीटीवी कैमरे व मुखबीर की सूचना के आधार पर मुस्तबा लखन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेड़वास कच्ची बस्ती को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया की "उसने अपने साथी शेर सिंह उर्फ शेरू और हेमेन्द्र पाण्डे के साथ वारदात को अंजाम दिया।" इस मामले में पुलिस टीम ने फरार चल रहे दोनों नकबजन शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र राजु सिंह व हेमेन्द्र उर्फ हेमन्त पुत्र गणेश चन्द्र पाण्डे निवासी फूटी कोठी के सामने द्वारकापुरी इन्दौर हाल शान्तिनाथपुरी को गिरफ्तार किया।

तिहाड़ जेल से गिरफ्तारी और आगामी कार्यवाही

आरोपी शेर सिंह केन्द्रीय कारागृह तिहाड़ जेल नई दिल्ली में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था, जहां से उसे प्रोडक्शन वारण्ट से गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की गई। शेरू से जांच पूर्ण करने के बाद हेमंत पाण्डे पुत्र गणेश चन्द्र पाण्डे निवासी फूटी कोठी के पास द्वारकापुरी इंदौर मध्यप्रदेश से खरीदा हुआ चोरी का माल बरामद किया जाना है। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां शेरू को जेल भेज दिया वहीं चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को 28 मार्च तक पुलिस रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिये। रिमाण्ड अवधि के दौरान आरोपी से गिरवी रखे जेवरात बरामद किये जायेगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story