उदयपुर: मकान की पार्किंग से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने नाकोडा नगर में घर के बाहर से वाहन चोरी करने वाले आरोपी कैलाश लौहार को पकड़कर जांच शुरू की।

उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने मकान की पार्किंग से स्कूटी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हर्षिता सुथार पुत्री लक्ष्मीलाल सुथार निवासी नाकोडा नगर द्वितीय धाउजी की बावड़ी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर की गई है।
चोरी की घटना और पुलिस रिपोर्ट
प्रार्थिया हर्षिता सुथार ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मामला दर्ज करवाया कि "28 फरवरी को उसने अपनी स्कूटी अपने मकान नाकोडा नगर द्वितीय की पार्किंग में खडी की थी, जिसे रात के समय अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।" इस रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और इस प्रकरण में सघन जांच शुरू की।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। इस प्रकरण में जांच करते हुए पुलिस ने कैलाश लौहार पुत्र गौत्तम लौहार निवासी धोलिया लसाडिया हाल नाकोडा नगर द्वितीय महिपाल के मकान मे किराएदार प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से स्कूटी की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
