उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस ने म्यूल अकाउंट खरीदकर ठगी की राशि ट्रांसफर करवाने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुष्ठन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्रकरण के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वृत्त झाडोल श्री विवेकसिंड के सुपरविजन में थानाधिकारी झाडोल श्री फैलीराम मीणा ने टीम के साथ आसूचना व तकनीकी सहयोग के आधार पर प्रकरण संख्या 159/2025 धारा 420, 120 बी आईपीसी में कार्रवाई करते हुए आरोपी तोसिफ खान पठान पिता अफजल खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी कजोड़पुरा, ज्ञान दीप पब्लिक विद्यालय के पास, सावा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

आरोपी पर साइबर फ्रॉड में उपयोग के लिए बैंक खाता यानी म्यूल अकाउंट खरीदकर अवैध राशि ट्रांसफर करवाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी सक्रिय अपराधी है, जिससे साइबर अपराध से जुड़े अन्य मामलों के खुलासे होने की संभावना जताई गई है। प्रकरण में पूर्व में विक्रम सिंह निवासी कोल्यारी, पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर एवं विशाल निवासी कोल्यारी, पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्री सतीश चन्द्र, कांस्टेबल श्री बालकृष्ण (3196), श्री जीवन सिंह (1091) एवं श्री जितेन्द्र गवारिया (3359) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है, जिससे साइबर अपराध नेटवर्क के और खुलासे होने की उम्मीद है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story