उदयपुर के सायरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 230 ग्राम अवैध गांजा और देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध गांजा और हथियार बरामद किए हैं।

उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 ग्राम अवैध गांजा और एक नाली देसी बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध सामग्री बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में उचित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में सायरा थानाधिकारी घेवचरन्द के नेतृत्व में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम कमोल-ढोल रोड स्थित वाटों का गुड़ा पर आकस्मिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हिमाराम, पिता पन्नाराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी वाटों का गुड़ा, ढोल, थाना सायरा बताया। पुलिस ने उसके हाथ में मौजूद प्लास्टिक के थैले के बारे में पूछताछ की तो वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर पुलिस ने नियमानुसार थैले की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान थैले के अंदर रखी एक काले रंग की थैली से 230 ग्राम अवैध गांजा और एक नाली देसी बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने अवैध सामग्री जब्त कर आरोपी हिमाराम को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की आगे की जांच गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण राजपुरोहित कर रहे हैं। कार्रवाई में सायरा थानाधिकारी घेवचरन्द के साथ हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह (559), हेड कांस्टेबल रामदयाल (1939), कांस्टेबल रूपाराम (557), कांस्टेबल धर्मेंद्र (2606) विशेष भूमिका और कांस्टेबल कुलदीप सिंह (1123) शामिल रहे। अवैध गांजे और देसी बंदूक की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
