उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस थाना पाटिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बनाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव छगन पुरोहित के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी पाटिया रमेश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी सहायता एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित की लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना पाटिया में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (21 वर्ष) पुत्र प्रकाश निवासी खेरवण बलिचा तथा महेश (25 वर्ष) पुत्र प्रकाश निवासी खेरवण बलिचा के रूप में की है।

इस कार्रवाई को थानाधिकारी रमेश चंद्र, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल, प्रभुलाल एवं मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल बदाराम तथा कांस्टेबल सोहनलाल, महेंद्र सिंह एवं मनीष कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story