उदयपुर में पतंजलि योग परिवार की ओर से श्री निखिलेश्वर महादेव मंदिर पार्क, सेक्टर 9 में आयोजित 44वें निशुल्क योग शिविर में योगाभ्यास, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया।

योग शिक्षिका भागीरथी कार्की, डॉ. अलका हाड़ा और सुषमा शुक्ला ने शिविर में योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया तथा योग के फायदे के बारे में जानकारी दी। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत एवं योगाचार्य अशोक कनेरिया ने योग शिविरों में विशेष योगदान के लिए नरेश पूर्बिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. नरेंद्र सनाढ़य, डॉ. नारायण सिंह चावड़ा एवं चंद्रकला ने सभी योग प्रेमियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।

हरिद्वार में स्वामी रामदेव जी महाराज से प्रशिक्षण लेकर आई योग शिक्षिका डॉ. अलका हाड़ा, प्रेम मेनारिया, अनिता ईनाणी, मिनाक्षी पंवार एवं सीमा कुमावत का भी स्वागत किया गया। योग शिक्षिकाओं ने उदयपुर में नियमित योग कक्षाएं लगाने का संकल्प लिया।

शिविर के आयोजन में योगदान के लिए ओम प्रकाश वर्मा एवं इंदर सिंह भाटी का भी सम्मान किया गया। पतंजलि योग परिवार की ओर से बताया गया कि रविवार, 30 अगस्त को 45वां निशुल्क योग शिविर सर्वेश्वर महादेव मंदिर, तितरड़ी में आयोजित किया जाएगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story