उदयपुर जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने बाईक सवार दो युवकों के खिलाफ उसके व भाई के साथ मारपीट कर 5 हजार रूपए नकद और एक सोने की चैन लूटकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना का विवरण और शिकायत

पुलिस के अनुसार रोशनीबेन पुत्री जयन्ती भाई लेखाभाई कोटवाल निवासी अजयपुर विजयनगर साबरकांठा ने मामला दर्ज करवाया कि "23 फरवरी को 10 बजे वह अपने भाई हिमांशु बाईक को लेकर बुझा राजस्थान में जेठानी सरोज बेन पाण्डोर के घर घी लेने के लिए गए थे।" घी लेकर वापस घर आ रहे थे उस दौरान बहीघाटिया कोरी खान के पास पौने दो बजे दो अनजान लडके बाईक लेकर विरपुर की तरफ आते हुए देखा। ये लोग उनकी बाईक को देखकर दूर खडे रह गए और बाईक के पीछे बैठा हुआ लडका जो हाथ में लठ लेकर रोकने के लिए रोड पर आ गया।

बदमाशों का पीछा और हमला

यह देखकर उसने भाई को कहा कि "होली का त्योहार होने से दारू पीए हुए होंगे इसलिए बाईक तेज चलाने के लिए कहा।" भाई ने बाईक स्पीड में ले गया, जिससे वे अनजान लडके उनकी बाईक के पीछे दौडने लगे। उसके भाई ने बाईक ज्यादा स्पीड में भगाई और घाटिया में एक शराब की दुकान के आगे पहुंचे तो वो लडके बाईक लेकर आ गए और गाली-गलोच करते हुए बाईक के पीछे बैठे लड़के ने लठ से हमला किया, जिससे पीठ पर चोंट आई।

लूट और आरोपियों का भागना

उसके बाद विरपुर गाँव में हिम्मत भाई, धमेन्द्र भाई के घर पहुंचे बाईक खड़ी रखते ही वो लडके उनकी बाईक आगे लाकर खड़ी कर दी और बाईक के पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ मे से पर्स छीन लिया, जिसमें 5000 नकद और सोने की चैन 20 ग्राम की रखी थी। उसका भाई हिमांशु और विरपुर गाँव के हिम्मतभाई दोनो उनके पीछे गए। थोडी देर बाद भाई और हिम्मत भाई वापस आए और बताया कि "अनजान बाईक का पेट्रोल रीगंला गाँव में खत्म हो जाने से बदमाश उनकी बाईक वही छोडकर जंगल की तरफ भाग गए।" ### पहचान और धमकी

घाटिया गाँव का खराडी रोहितभाई, शंकरभाई निवासी घाटिया झाडोल पेट्रोल और बाईक की चाबी लेकर बाईक लेने के लिए आया, जिसको उन्होंने बाईक ले जाने से मना किया तो वह गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर वे डर के मारे वहां से चले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story