उदयपुर: पहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध देशी हथकड़ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, विशेष अभियान के तहत मिली सफलता।

उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान के तहत की गई।
थानाधिकारी उम्मेदी लाल मीणा के निर्देशन में एएसआई सोमा लाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूसिंह पुत्र हमीरसिंह गरासिया, निवासी थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर, को अवैध देशी हथकड़ शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी हथकड़ शराब बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कालू लाल द्वारा की जा रही है।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़ा थाना पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
