पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खेरवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर हत्या के मामले का खुलासा, पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

तस्वीर में पहाड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश गमेती सीढ़ियों पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।
खेरवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर हत्या करने के मामले का पहाड़ा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश पुत्र कावा गमेती, उम्र 26 वर्ष, निवासी डैयावाड़ा, थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव अर्जुन सिंह राठौड़ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी पहाड़ा राजेश कुमार मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
घटना 7 अगस्त 2026 की रात की है। 8 अगस्त 2026 को प्रार्थी रमेश पुत्र भगवानलाल खड़ाड़ी ने थाना पहाड़ा में रिपोर्ट दी कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी मां मणीदेवी, पत्नी भगवानलाल, उम्र 66 वर्ष, निवासी डैयावाड़ा के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया।
मामले में थाना पहाड़ा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। अनुसंधान, गवाहों के बयान और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने प्रकाश पुत्र कावा गमेती को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर मणीदेवी पर पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार मीना, सहायक उप निरीक्षक कालूलाल चुण्डावत, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह तथा कांस्टेबल महेश कुमार, संदेश कुमार एवं कल्याण प्रसाद शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।खेरवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर हत्या करने के मामले का पहाड़ा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश पुत्र कावा गमेती, उम्र 26 वर्ष, निवासी डैयावाड़ा, थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव अर्जुन सिंह राठौड़ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी पहाड़ा राजेश कुमार मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
घटना 7 अगस्त 2026 की रात की है। 8 अगस्त 2026 को प्रार्थी रमेश पुत्र भगवानलाल खड़ाड़ी ने थाना पहाड़ा में रिपोर्ट दी कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी मां मणीदेवी, पत्नी भगवानलाल, उम्र 66 वर्ष, निवासी डैयावाड़ा के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया।
मामले में थाना पहाड़ा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। अनुसंधान, गवाहों के बयान और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने प्रकाश पुत्र कावा गमेती को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर मणीदेवी पर पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार मीना, सहायक उप निरीक्षक कालूलाल चुण्डावत, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह तथा कांस्टेबल महेश कुमार, संदेश कुमार एवं कल्याण प्रसाद शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
