उदयपुर जिले की ओगणा थाना पुलिस ने एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना की पृष्ठभूमि और पुलिस रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, शंकर पुत्र काला गरासिया ने करीब 11 माह पूर्व थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भतीजे राकेश पुत्र रतन गरासिया, रामू गरासिया व भाई डालू गरासिया ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। विवाद की मुख्य वजह कुएं का पानी सिंचाई के लिए नहीं देना था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर लट्ठ से जानलेवा हमला कर दिया था।

आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया

इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गेजवी ओगणा निवासी आरोपी राकेश पुत्र रतन गरासिया को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस जानलेवा हमले के मामले में अन्य सह-आरोपी रामू व लालू को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story