उदयपुर जिले की ओगणा थाना पुलिस ने जमीन में घुसकर कब्जा करने की नीयत से तारबंदी तोड़ने के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार हिम्मतलाल पुत्र देवीलाल मेघवाल निवासी ओगणा ने हीर सिंह पुत्र पर्वतसिंह, भोपाल सिंह पुत्र नवल सिंह, भंवरी कुंवर पत्नी पर्वतसिंह, मांगीलाल मेघवाल पुत्र वनाराम मेघवाल, नाथूसिंह पुत्र प्रतापसिंह, माधु सिंह पुत्र नवलसिंह निवासी सांखला ओगणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि उसकी जमीन सांखला में स्थित है और उसने इस जमीन के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल बना रखी है। गत दिनों जब वह अपनी जमीन पर तारबंदी करवा रहा था, तब आरोपी जबरन उसकी जमीन में घुस आए और जमीन की तारबंदी को तोड़ दिया। ### मारपीट और गिरफ्तारी

परिवादी ने शिकायत में बताया कि जब उसे बचाने उसकी पत्नी लीला आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए इस प्रकरण में भोपालसिंह पुत्र नवलसिंह, नाथूसिंह पुत्र प्रतापसिंह, भंवरी कुंवर पत्नी पर्वतसिंह निवासी सांखला ओगणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। ---

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story