Udaipur News:उदयपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा: छह स्थानों पर दबिश, 34 हुक्के और दर्जनों फ्लेवर पैकेट जब्त
उदयपुर पुलिस ने अवैध हुक्का बारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 34 हुक्के, दर्जनों फ्लेवर पैकेट और हुक्का उपकरण जब्त किए गए। कई संचालकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया।

उदयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर दबिश दी और 34 हुक्के सहित बड़ी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर, पाइप, चिलम और अन्य उपकरण जब्त किए। पुलिस ने इस कार्रवाई में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में की गई इस विशेष कार्रवाई में अंबामाता, भूपालपुरा और सुखेर थाना क्षेत्रों सहित शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। अंबामाता थाना पुलिस ने स्पेशल टीम के साथ अमराई रोड स्थित ब्लूमून रेस्टोरेंट के रूफटॉप पर छापा मारते हुए वहां हुक्का परोस रहे कर्मचारी कन्हैयालाल पुत्र धनराज कटारा निवासी बाघपुरा को गिरफ्तार किया। मौके से 7 हुक्के और 31 फ्लेवर पैकेट जब्त किए गए।
इसी तरह अंबावगढ़ क्षेत्र स्थित होटल कुराबड़ हिल्स पर कार्रवाई करते हुए होटल के मैनेजर महेंद्र साहू पुत्र बालकृष्ण निवासी कुराबड़ को पकड़ा गया। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार से 36 फ्लेवर पैकेट और 5 हुक्के जब्त किए।
भूपालपुरा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने केशवनगर स्थित सासा रेस्टोरेंट में दबिश देकर ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए अरविंद सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पुलां और महेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ओगणा को गिरफ्तार किया। यहां से 5 हुक्का पॉट, 4 पाइप, 3 चिलम, 1 फिल्टर और विभिन्न फ्लेवर तंबाकू के 3 पैकेट बरामद हुए।
इसी थाना क्षेत्र के लेकसिटी मॉल स्थित टू रैबिट गार्सोपब में भी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां से 5 हुक्के, 25 से अधिक फ्लेवर पैकेट और हुक्का में प्रयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई। हुक्का बार संचालक अंकित राणा पुत्र ध्रुवचंद राणा निवासी भोडा लोहंटी पालनपुर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया गया, जबकि मौके पर ग्राहकों को हुक्का पिलाते हुए महाबीर सिंह उर्फ जितु पुत्र केसर सिंह रावत निवासी छापली, दिवेर (राजसमंद) को भी गिरफ्तार किया गया।
सुखेर थाना पुलिस ने मिक्सोरा हाउस रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां संचालक देवीलाल मीणा पुत्र भीमराज निवासी सलूम्बर को हुक्का परोसते हुए पकड़ा गया। इसी क्रम में शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित पी.के. होटल के रूफटॉप रेस्टोरेंट पर छापा मारकर संचालक सुजल पुत्र गिरीश तलरेजा निवासी भूपालपुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों रेस्टोरेंटों से कुल 12 हुक्के जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अवैध हुक्का बार संचालन पर अंकुश लगाने और युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के उद्देश्य से की गई। एसपी गोयल ने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- road widening drive Udaipurउदयपुर हुक्का बार कार्रवाईअवैध हुक्का बार उदयपुरपुलिस छापा उदयपुरSP योगेश गोयलहुक्का जब्त उदयपुरब्लूमून रेस्टोरेंट उदयपुरहोटल कुराबड़ हिल्स उदयपुरसासा रेस्टोरेंट छापाटू रैबिट गार्सोपबमिक्सोरा हाउस रेस्टोरेंटपीके होटल शोभागपुराUdaipur hookah bar raidillegal hookah bars UdaipurUdaipur police actionhookah seized UdaipurSP Yogesh Goyal news

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
