11 नवम्बर।

झाड़ोल कस्बे का मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। दुकानों के सामने बढ़ते अतिक्रमण और मनमानी जगहों पर खड़ी की जाने वाली बाइक और चारपहिया वाहनों के कारण आए दिन यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। हालात ऐसे हैं कि बस स्टैंड क्षेत्र में बस चालकों को वाहनों को मोड़ने या निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और बस स्टैंड के आसपास सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। संकरी सड़कों पर दुकानदारों ने सामान बाहर तक फैला रखा है, वहीं वाहन चालकों द्वारा गलत जगह पार्किंग करने से स्थिति और बिगड़ जाती है। जाम में फंसे यात्रियों और स्कूली बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे आमजन का धैर्य जवाब देने लगा है।

बस चालकों का कहना है कि बसों को स्टैंड से बाहर निकालना या पार्क करना अब बेहद कठिन हो गया है। कई बार उन्हें जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय पर बसें रवाना नहीं हो पातीं और यात्रियों को असुविधा होती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जाए तथा अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाए, ताकि झाड़ोल की सड़कों पर आमजन को राहत मिल सके।

यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो झाड़ोल की यातायात समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है, जिससे न केवल बाजार की रौनक प्रभावित होगी बल्कि व्यापार और आवागमन दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story